किसानों के लिए बड़ी राहत : धान बेचने के लिए पंजीकृत पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन जारी करने के आदेश, नहीं बढ़ेगी तारीख 

Paddy purchase, last date 31 January, farmers, token issue order
X
धान खरीदी
प्रदेश में कहीं- कहीं धान बेचने के लिए किसानों के परेशान होने की खबरों पर सरकार ने उन्हें राहत प्रदान की है। पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन का आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है। खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों में कुछ किसानों के धान नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पात्र किसानों को एक और टोकन देने के आदेश जारी किए हैं।

नहीं बढ़ेगी तारीख : सीएम साय

वहीं धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर सीएम साय ने कहा- अभी धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, आज 29 जनवरी है दो दिन और है। पिछले साल का रिकॉर्ड था उससे भी अधिक खरीदी हुई है

undefined

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस व्यवस्था में सरकार सफल रहती है, जनता का आशीर्वाद भी उस सरकार को मिलता रता है। इसीलिए सरकारें धान खरीदी को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतती हैं। इसी क्रम में कहीं कहीं से धान बेचने से वंचित किसानों के परेशान होने की खबरों पर तुरंत एक्शन लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने आदेश पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि, अब किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story