न्याय यात्रा : गांधी की वेशभूषा में निकला युवक, बोला- न्याय के लिए अपने कपड़ों का त्याग कर चुका हूं 

Congresss Justice Yatra
X
कांग्रेस की न्याय यात्रा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होने आ रहे हैं। इस यात्रा में शामिल बिलासपुर यदुनंदन नगर के रहने वाले संजय आइलसिंघनी सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। 

कुश अग्रवाल-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होने आ रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा 200 से अधिक सेवा दल के कार्यकर्ता भी साथ-साथ चल रहे हैं।

इस यात्रा में कांग्रेस का सेवादल सबसे पहली पंक्ति में चल रहा है। इन्होंने हाथ में तिरंगा थामा हुआ है। इन्हीं सेवादल के सदस्यो में बिलासपुर यदुनंदन नगर के रहने वाले संजय आइलसिंघनी हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

Sanjay Ailsinghani dressed as Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी के वेश में संजय आइलसिंघनी

महात्मा गांधी की वेशभूषा में रह रहे हैं संजय

युवा संजय महात्मा गांधी की वेशभूषा में इस पदयात्रा में बिना रुके सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि, न्याय की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना पहनावा त्याग दिया है। और वे पिछले कई वर्षो से अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे अपने शहर में भी हमेशा इसी वेशभूषा में रहते हैं और लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें : आधी रात होटल- रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश : ग्राहक बनकर शराब लेने पहुंचे एसएसपी, रेड मारकर की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज चौथा दिन

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। आज यात्रा भैंसा से सारागांव जाएगी। न्याय यात्रा 100 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकली है। न्याय यात्रा में राज्य की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया जा रहा है। बड़ी संख्या में विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में न्याय यात्रा का समापन होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story