CG की संक्षिप्त खबरें [4 May] : NEET परीक्षा आज से, तूफानी मौसम जारी रहने के आसार और मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे सीएम साय 

news today, cg, news update, Chhattisgarh News, Neet Exam, CM Vishnu deo Sai
X
छत्तीसगढ़ की संक्षिप्त खबरें
राजधानी रायपुर में 9300 छात्र NEET की परीक्षा देंगे।  सीएम साय मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। आज भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

NEET 2025 परीक्षा होगी

देश भर में NEET 2025 की परीक्षा आज से होंगी। रायपुर में 27 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जिले के 9300 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी।

मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम होंगे। आज सीएम विष्णुदेव साय मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड से मंडला के लिए रवाना होंगे। 12:30 बजे मंडला जिले के ग्राम चौगान सीएम साय पहुंचेंगे। रामनगर फोर्ट में आदि उत्सव कार्यक्रम 2025 में शामिल होंगे। दोपहर 2:40 बजे रामनगर फोर्ट से रायपुर वापस लौटेंगे। सीएम साय 3:35 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में तूफानी मौसम का कहर जारी है। शाम के समय तेज आंधी तूफान से लोग परेशान रहे। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली पर तेज आंधी समस्या बनी। 6 तारीख तक मौसम के इसी तरह रहने की जानकारी है। आज तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने सूचना दी कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story