नक्सलियों के मंसूबे नाकाम :  जवानों ने IED को किया डिफ्यूज, चपेट में आने से एक जवान घायल 

IED defuse
X
जवानों ने IED बरामद कर डिफ्यूज किया
कोंटा में सुरक्षाबल के जवानों ने एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों के बिछाए हुए IED बम को बरामद कर डिफ्यूज किया। वहीं इसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। 

रफीक खान- कोंटा। छत्तीसगढ़ के कोंटा में सुरक्षाबल के जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने IED बरामद कर डिफ्यूज किया। नक्सलियों ने जवानों को मारने के इरादे से IED बिछाया था। वहीं IED की चपेट में आने से एक DRG जवान घायल हो गया है। यह पूरी घटना चिंतलनार थाना क्षेत्र की है।

दरअसल एरिया डोमिनेशन के लिए CRPF- 74 और 226 बटालियन की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। इस दौरान चिंतलनार-नरसापुरम मार्ग में नक्सलियों प्रेशर आईडी लगा रखा था। जवानों ने एक नग आईईडी को बरामद किया। जिसके बाद IED को सुरक्षित ढंग से डिफ्यूज कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें....उपचुनाव में बीजेपी की जीत : चंद्राकर बोले- कांग्रेस का जनता तक पहुंचना कठिन

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

वहीं दूसरी ओर तुमालपाड-रायगुडेम के बीच आईईडी की चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। तुमालपाड- रायगुडेम के बीच ब्लास्ट में जवान पोडियाम विनोद घायल हुआ है। घटना चिन्नाबोडकेल गांव के पास की है। वहीं घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story