Logo
election banner
कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने बीच सड़क पर शव फेंक दिया।

कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा रहे हैं। कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने बीच सड़क पर शव फेंक दिया। यह घटना भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कांकेर जिले में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इसके बाद ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर उन्होंने शव फेंक दिया। मृतक अशोक तलाण्डी दामरांचा गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है।  

kanker
घटनास्थल की तस्वीर

नक्सलियों ने चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को बताया फर्जी 

वहीं बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने जवानों पर दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। 

दो पार्टी कार्यकर्ता और 4 ग्रामीणों की हत्या का आरोप 

नक्सलियों का कहना है कि, जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। उनका आरोप है कि, जवानों ने सुबह 4 बजे सोये हुए कार्यकर्ता को निहत्थे पकड़कर गोली मार दी। वहीं खेतों में महुआ और मवेशियों को चराने वाले 4 ग्रामीणों को भी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगाया है। 

5379487