मासुलपानी पंचायत को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार : सरपंच रमिया नेताम को केंद्रीय जलमंत्री सीआर पाटिल ने किया सम्मानित

National Water Awards Ceremony, Gram Panchayat Masulpani Kanker, second prize
X
पुरस्कार लेते हुए ग्राम पंचायत मासुलपानी की सरपंच रमिया नेताम
जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी को 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया है। 

रायपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी को 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में श्रेष्ठ पंचायत की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। केंद्रीय जलमंत्री सीआर पाटिल ने ग्राम पंचायत मासुलपानी की सरपंच रमिया नेताम को पुरस्कृत किया।

बता दें कि, जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं। इनमें 99 फार्म तालाब भी शामिल हैं। इसके अलावा साल 2023 के दौरान पंचायत ने 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी सिल्टिंग, 2 कुएं, भूमिगत बांध, 3 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया है। इस वजह से ग्रामीण सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग कर रहे हैं। जल संरक्षण की दिशा में नवाचार के लिए मासुलपानी ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया गया है।

जल संरक्षण करने वालों को किया जाता है पुरस्कृत

जल संरक्षण के बारे में जागरूकता लाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इस अभियान की तर्ज पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story