मजदूरों के पलायन होने की सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक महिला मजदूरों को पुलिस ने रोक लिया है। इन लोगों में एक नाबलिग बच्ची भी शामिल है।
संतोष कश्यप/अम्बिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मजदूरों के पलायन मामले में पुलिस अलर्ट जोन में है। मजदूरों के पलायन होने की सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक महिला मजदूरों को पुलिस ने रोक लिया है। इन लोगों में एक नाबलिग बच्ची भी शामिल है। अहम बात यह है कि, मजदूरों को झांसा देकर किसी और शहर लेकर जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने इन पर रोक लगा दी है।
बता दें, इस मसले पर स्कूली बच्चों को दूसरे जिले में जाने के जगह स्कूल जाने और पढ़ाई करने समझाइस दी गई है। वहीं मैनपाट से कई मजदूर अधिक मजदूरी के लालच में दूसरे राज्य जाने के लिए तैयार है। यह पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।
