लखमा के बायन पर मरकाम का पलटवार : कहा- बस्तर के लोगों का अपमान किया, इनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है

File Photo
X
Vikas Markam
बीजेपी ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि, लखमा ने ऐसा कहकर बस्तर के लोगों का अपमान किया है।

रायपुर- जगदलपुर के लालबाग मैदान में नामांकन सभा के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि, बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया था, मुझे ही दुल्हन सौंप दी गई है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसको लेकर बीजेपी ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि, लखमा ने ऐसा कहकर बस्तर के लोगों का अपमान किया है। कवासी लखमा का दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है।

विपक्ष ने अपराधियों को टिकट दी है

विकास मरकाम ने बताया कि, कांग्रेस ने झीरम के अपराधियों को टिकट दी है। कवासी लखमा चुनाव प्रचार में जहां जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि, कांग्रेस की सरकार में न्याय क्यों नहीं दिया गया था।

कांग्रेस के कई अधिकारी और नेता जेल में हैं- केदार

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे खुद के भाव से पीड़ित हैं। उन्होंने मैं और मेरा के सिद्धांत पर राजनीति की है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ महतारी को लुटा गया है। इसलिए इनके कई अधिकारी और नेता जेल में हैं।

हार स्पष्ट दिखाई दे रही है

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, पहले उन्होंने कहा था कि, मैं चुनाव नहीं लडूंगा। लेकिन जब पार्टी ने जबरदस्ती की तो राजनांदगांव से चुनाव लड़ने का विचार बना लिया है। लेकिन अब उन्हें वहा अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। साथ ही कहा कि, उनके ही नेताओं ने टिकट कैंसल करने की मांग की है। ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जब इनकी सरकार बनती है तो कोई सवाल नहीं उठता है। हालांकि भूपेश बघेल ने मानसिक रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story