महतारी वंदन योजना : खाते में आधार लिंक करवाने को लेकर बैंकों में महिलाओं की भीड़, अंतिम सूची जारी 

Women getting their Aadhar card account linked
X
आधार कार्ड खाते से लिंक करवाती महिलाएं
महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची आज जारी कर दी गई है। ऐसे में महिलाओं का आधार बैंक खाते से लिंक ना होने जैसी समस्याएं आ रही है। 

कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी कर दी गई है। इस योजना में पलारी ब्लाक से 63, 284 महिलाओं ने आवेदन किया है। वहीं कुछ महिलाओं को दस्तावेज को लेकर बैंक समस्या आ रही है।

वहीं पलारी ब्लाक की हजारों महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट एक्टिव नहीं है। ऐसे में वे बैंक और पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रही हैं। ऐसी महिलाओं की भीड़ हमे विभिन्न बैंकों में देखने को मिल रही है। आस-पास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं रोज अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवाने के लिए बैंक शाखा में पहुंच रही हैं।

बैंको के बाहर महिलाओं की भीड़
बैंको के बाहर महिलाओं की भीड़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर जाकर आधार कार्ड खाते से करवा रही लिंक

बातचीत के दौरान पलारी ब्लाक की महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी नीरज ठाकुर ने बताया कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी महिलाओं के घर तक पहुंचकर उनके आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए कह रही हैं। जिन महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो गया है उनसे बकायदा एक रजिस्टर में साइन तक लिया जा रहा है।

महिलाएं बोली- पहले नहीं थी जानकारी

इस बीच एक नई समस्या महिलाओं के सामने और आ रही है और वह यह है महिलाओं का आधार कार्ड अगर अपडेट नहीं है तो वह लिंक नहीं हो पा रहा है। ऐसी महिलाएं अब कह रही हैं कि, अगर आधार का बैंक खाते से लिंक होना इतना जरूरी था तो फॉर्म जमा करवाते वक्त ही इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। तब उनके पास पर्याप्त समय था और आसानी से सारा काम समय पर कर लेतीं। अब जब एक से दो दिन बचा हुआ है तो काम नहीं हो पा रहा है।

अधिकारी बोली- 8 मार्च तक हो जायेगा खाते से लिंक

महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी ने बताया कि, सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है उनका पैसा आधार लिंक होने के बाद भी उनके खाते में आएगा इसलिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। 8 मार्च के पहले ही हमारी कोशिश यह रहेगी की सभी महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक हो जाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story