महतारी वंदन योजना से खुशियां हुई दोगुनी : दीपावली से पहले महिलाओं के खाते में आ गए पैसे, सीएम साय का जताया आभार

Beneficiary Women
X
महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने सीएम साय का जताया आभार
बालोद जिले की महिलाओं ने दीपावली से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर ख़ुशी जताते हुए साय सरकार का आभार व्यक्त किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली का त्यौहार महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियां लेकर आया। यह खुशियां उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि से मिली है। जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली की सौगात के रूप में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में भिजवाया दिया था।

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये भेजा जाता है। जिसमें बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली त्यौहार के अवसर पर जिले की महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम सिवनी की देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में मिल रहे हैं, जिसे वह अपने बैंक में जमा कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें....दो ट्रकों में भिंड़त से लगी आग : फंसे ड्राइवर को निकाला गया बाहर

दीपावली से पहले राशि मिलने पर जताई खुशियां

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि, सीएम ने दीपावली त्यौहार के पहले हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है। इससे हमने अपने लिए नई साड़ी ली है। इसी प्रकार सरिता और बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, सीएम हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नहीं होती।

beneficiary womens
लाभान्वित महिलाएं

महिलाओं ने जताया सीएम साय का आभार

मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पहले ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियां दोगुनी हुई है। हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है। बालोद जिले की इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना को सराहते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story