A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत तमाम कैबिनेट मंत्री 13 फरवरी को प्रयागराज जा सकते हैं। महाकुंभ में शामिल होकर पवित्र स्नान करेंगे। वहीं इसको लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा बताया कि, सीएम से हम सभी ने आग्रह किया है। जैसे हम सभी को सीएम साय अयोध्या राम लला दर्शन के लिए गए थे वैसे ही जल्द महाकुम्भ भी ले जायेंगे। 

कांग्रेस के जवाब का पलटवार करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, जिसकी जैसी भावना होती है उसको वैसा दिखाई देता है।  उनके हृदय में आखन्ट भ्रष्टाचार घोटाले की भावना है इसलिए कांग्रेस को ऐसा ही दिखता है। 144 वर्षों बाद ऐसा महाकुंभ हुआ है संस्कृति का बड़ा आधार स्तंभ रहा है। इसलिए हम लोग पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा था कि, पाप ज्यादा हो गया इसलिए पाप धोने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें....नामांकन रद्द होने पर सियासत : किरण देव बोले- फार्म गलत भरेंगे तो रद्द होगा ही

कांग्रेस  के पास मुद्दे नहीं इसलिए राजनीति कर रही

धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान सामने आया है। किरण देव ने कहा कि, कांग्रेस लोकतंत्र पर कितना विश्वास करती है पूरा देश जानता है।  फॉर्म गलत भरेंगे गलत जानकारी देंगे तो फॉर्म रिजेक्ट ही होगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है इसलिए अब इसमें राजनीति करेगी। 

आगजनी में बाहरी तत्वों का हाथ - किरण देव 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बवाल पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जांच पड़ताल के लिए वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की है। बाहरी तत्वों का समावेश हो सकता है। BJP में कभी ऐसा नहीं होता है। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि, यह विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है।  हर चुनाव के पहले बीजेपी ऐसे सम्मेलन करती है।