लापरवाही ने ली दो जाने: अनियांत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत 

Chhattisgarh accident news in hindi
X
अनियांत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत 
कोरिया के जनकपुर गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा। 

रविकांत सिंह राजपूत- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम जनकपुर के स्टेट हाईवे में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा। जिससे डेढ़ महीने के दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। वहीं घर के पास बने खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें... खुद को BEO बता रहा व्याख्याता गिरफ्तार : बना ली खुद को BEO नियुक्त करने की फर्जी आदेश कॉपी

बच्चे और एक महिला की मौत- डीएसपी
इस मामले को लेकर डीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story