जंगली हाथी का आतंक : कुसमुंडा खदान के पास कर रहा विचरण, इलाके में दहशत का माहौल 

Kusmunda Mine, Wild elephant
X
जंगली हाथी पहुंचने से ग्रामीणों और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत
कोरबा जिले में हाथियों का कहर जारी है। कुसमुंडा खदान के पास एक जंगली हाथी पहुंच गया है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। 

उमेश यादव-कोरबा। कोरबा जिले में हाथियों का कहर जारी है। कुसमुंडा खदान के पास एक जंगली हाथी पहुंच गया है। हाथी नरईबोध गेवरा बस्ती के पास विचरण कर रहा है। ग्रामीणों और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक जंगली हाथी कुसमुंडा खदान के पास विचरण कर रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। वह कभी भी खदान में प्रवेश कर सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है। एसईसीएल के अधिकारियों ने वहां जाने से कर्मचारियों को मना किया है। संभव है कि, इस इलाके में धारा 144 लागु किया जा सकता है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

हाथी के आतंक के कारण खदान का काम प्रभावित हो गया है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जंगली हाथी को वहां से खदेड़ने की कोशिश में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story