कोरबा जिले से भाजपा के प्रत्याशी घोषित : 3 नगर पालिका, 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी 

Korba district, 3 municipalities, 2 municipal councils, BJP councillor candidates list,
X
BJP
भाजपा ने कोरबा जिले के 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 

उमेश यादव- कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले की 3 नगर पालिकाओं और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की है और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।

पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

bjp list

हर वर्ग को स्थान : शर्मा

भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि, पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों को जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की है।

undefined
undefined
undefined

.

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story