खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

​सूरज सोनी- खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के नेतृत्व में आज क्षेत्र में भारी राजनीतिक सरगर्मी देखी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ओर जहाँ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती मिलने के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

​दरअसल, खरोरा के मुख्य चौक पर कांग्रेसियों ने बीजेपी शासन और उनके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाल ही में एक बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती पकड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, सत्ता के संरक्षण में इस तरह के अवैध धंधे फल-फूल रहे हैं, जो प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

​पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और बैठक
​पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा नगर के तिगड़ा चौक में में भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात आयोजित सांगठनिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी रणनीति तैयार की।

​प्रमुख नेताओं का तीखा प्रहार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी के शासन में अब 'अपराध' और 'नशा' ही उनकी पहचान बन गई है। एक तरफ किसानों को धान बेचने के लिए रुलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके नेता अफीम की खेती कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता यह सब देख रही है और वक्त आने पर करारा जवाब देगी।पूर्व राज्यसभा सांसद ​छाया वर्मा कि, बीजेपी का असली चेहरा अब सामने आ रहा है। विकसित भारत का नारा देने वाले लोग प्रदेश को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे, सड़क से सदन तक इस भ्रष्टाचार और अवैध कामों के खिलाफ लड़ेंगे।

हमने अफीम कांड के विरोध में पुतला फूंका है- वर्मा
जिला अध्यक्ष ​पप्पू राजेंद्र बंजारे ने कहा कि, जिला कांग्रेस कमेटी हर उस अन्याय के खिलाफ खड़ी है जो छत्तीसगढ़ की अस्मिता को चोट पहुँचाए। बीजेपी नेताओं के काले कारनामों का पर्दाफाश करना हमारा कर्तव्य है। ब्लॉक अध्यक्ष ​अश्वनी वर्मा ने कहा कि, खरोरा ब्लॉक का एक-एक कार्यकर्ता आज जोश में है। हमने अफीम कांड के विरोध में पुतला फूंका है और आने वाले दिनों में मनरेगा और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर इस आंदोलन को और उग्र करेंगे।

​इनकी रही प्रमुख मौजूदगी
​इस दौरान देवव्रत नायक, रविंद्र बबलू भाटिया सुरेंद्र गिलहरे, अंकित वर्मा, जुबेर अली, खूबी डहरिया, श्याम दास बघेल सरोजनी वर्मा प्रदीप मड़रिया, कपिल नशीने, जीतेन्द्र चंद्राकर, तोकेन्द्र गायकवाड़, धनेश वर्मा, भानुप्रताप भट्ट, मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर,संत नवरंगे, अनिल मारकोस, अमित उइके, अलख यादव, सतीश पटेल, रशीद खान, राजा बंजारे, हरीश वर्मा, गंगा वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।