विधायक गोमती साय का प्रयास रंग लाया : पत्थलगांव विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, मिली 25.91 करोड़ की स्वीकृति

Jashpur News, Pathalgaon,  MLA Gomti Sai,  construction road projects,  Chhattisgarh News In Hindi
X
पत्थलगांव विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र की तेजतर्रार विधायक गोमती साय की प्रयास रंग लाई है।  पत्थलगांव विधानसभा की 9 मुख्य सड़कों के लिए 25 करोड़ 91 लाख की स्वीकृति मिली।

जितेंद्र सोनी -जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र की तेजतर्रार विधायक गोमती साय की प्रयास रंग लाई है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 9 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 25 करोड़ 91 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

पिछले कई दशकों से इन क्षेत्रों में सड़क निर्माण न होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पत्थलगांव विधायक गोमती साय की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार से करोड़ों की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने ने कहा कि,सड़क निर्माण से हमे अब आवागमन में सुविधा होगी। बारिश में कीचड़ व सूखे दिनों में धूल से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने पत्थलगांव विधायक गोमती साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का किया आभार

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि, पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र वर्षों से कार्यों से अछूता रहा है। यहां के गांवों की सड़कोंकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। मैंने चुनाव के समय क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि, मेरी पहली प्राथमिकता सड़क होगी। अब मैं विधायक हूं और इस जिले के इसी विधानसभा के माटी पुत्र विष्णुदेव साय प्रदेश के मुखिया है और मैं विश्वास दिलाती हूं कि विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार के इन 5 सालों में पत्थलगांव विधानसभा में सड़कों का जाल बिछेगा और सभी सडकों का जल्द निर्माण होगा। मैं पत्थलगांव क्षेत्र की जनता की ओर से इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं।

इसे भी पढ़ें... पीएम को सुनने उमड़ी बड़ी भीड़ : जम्मो संगी साथी, सियान, जंवरिहा मन ल जय जोहार... बोलकर किया अभिवादन, सुनिए LIVE

इन 9 सड़कों की मिली स्वीकृति

  • ग्राम पंचायत बंधनपुर से छातासरई पहुंच मार्ग 2.85 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 73 लाख।
  • ग्राम पंचायत पलीडीह बस्ती से लाखझार पेट्रोल पंप तक पहुंच मार्ग 2.60 कि.मी. के लिए 3 करोड़ 06 लाख।
  • ग्राम पंचायत चोंगरीबहार गढला मोड़ से कोटगा पुल पहुंच मार्ग 2.50 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 98 लाख।
  • ग्राम पंचायत तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग 2.26 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 01 लाख।
  • ग्राम पंचायत सूरजगढ़ मिडिल स्कूल से गौठान पहुंच मार्ग 2.55 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 16 लाख।
  • ग्राम पंचायत सरईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग 03.20 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 35 लाख।
  • ग्राम पंचायत कांसाबेल से शब्दमुंडा पहुंच मार्ग 2.10 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 23 लाख।
  • ग्राम पंचायत मुड़ाबहला कार्रजोर से धनुपारा होते हुए काडरो पहुंच मार्ग 5.30 कि.मी. के लिए 6 करोड़ 34 लाख।
  • ग्राम पंचायत फरसाटोली से कोल्हेनझरिया पहुंच मार्ग 2.20 कि.मी. के लिए 2 करोड़ 01 लाख ।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story