आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप : प्रशासन की जांच में हुई आरोपों की पुष्टि, कलेक्टर ने 3 दिन में मांगा जवाब

Atmanand School Manora
X
आत्मानंद स्कूल मनोरा
जशपुर जिले के आत्मानंद स्कूल मनोरा के प्राचार्य आर बी निराला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जितेंद्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आत्मानंद स्कूल मनोरा के प्राचार्य आर बी निराला पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं और नाबालिग छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

छात्राओं कहना है कि, प्रिंसिपल आर बी निराला चॉकलेट देकर उन्हें मिलने के लिए बाहर बुलाता था। दो नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में अश्लील गाने पर डांस करवाने का आरोप लगाया है। गलत तरीके से छूने एवं आपत्तिजनक बातें का भी आरोप लगाया गया है। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई और प्रशासन की जांच में आरोपो की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है।

Principal R B Nirala
प्राचार्य आर बी निराला

कलेक्टर ने 3 दिन में मांगा जवाब

इस मामले को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकाज नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा है। बताया जाता है कि, प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story