मुकेश बैस- जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां घर में सो रही बुजुर्ग दम्पत्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने संतराम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है।
घर में दोनों बुजुर्ग ही रहते थे, महिला के गले से सोने का हार गायब है, घटना की सूचना पर मुलमुला पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय खुद घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
घटना स्थल पर मिला होली का मुखौटा
घटना स्थल से पुलिस को होली का मुखौटा और नकली बाल मिला है, पुलिस का मानना है कि अपराधी ने अपनी पहचान छिपाकर हत्या को अंजाम दिया, प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर में चोरी करने के लिए घुसकर यह वारदात की, घर के फर्श पर खून से सने पैर के निशान भी मिले हैं।