छत्तीसगढ़ का एकमात्र एससी आरक्षित सीट है जांजगीर-चांम्पा : 2004 से लगातार इस सीट पर जीत रही है भाजपा

Kamlesh Jangde - Shivkumar Dahria
X
कमलेश जांगड़े-शिवकुमार डहरिया
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रदेश की एकमात्र आरक्षित सीट है। इसके चलते इस वर्ग के सभी बड़े नेताओं की नजर इस सीट पर रहती है।

रायपुर। भाजपा ने यहां से कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है। देखा जाए तो अधिकांश बार इस सीट पर लोकसभा क्षेत्र के बाहर के नेताओं का दबदबा रहा है। 17 में से 13 बार क्षेत्र के बाहर के उम्मीदवार सांसद बने हैं। पिछले 20 वर्षों से भाजपा के खाते में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट है। अब तक उपचुनाव को मिलाकर 17 बार हुए चुनाव में 11 बार कांग्रेस को और छह बार भाजपा के उम्मीदवारों को यहां से जीत मिली है। वर्तमान भाजपा के सांसद गुहाराम अजगले सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके पहले भी दिलीप सिंह जूदेव सहित अन्य नेताओं का दबदबा रहा है। वर्तमान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को इस सीट से तीन बार चुनाव लड़ने का मौका मिला, जिसमें वो दो बार विजयी रहे और एक बार चुनाव हारे हैं।

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट का समीकरण

जांजगीर चांपा लोकसभा में 8 विधानसभा आते हैं। जांजगीर चांपा, अकलतरा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़, कसडोल विधानसभा। इन सभी विधानसभा में फिलहाल कांग्रेसी विधायक है। इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। इधर भाजपा मोदी की गारंटी के जरिए वोटर्स को लुभाने की कोशिश करेगी।

लोकसभा सीट के चुनावी मुद्दे

बेरोजगारी यहां प्रमुख मुद्दा है। युवा सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे हैं। युवाओं का कहना है कि देश में युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। 2014 से लेकर अब तक कम वैकेंसी निकाली गई है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी होने से किसान संतुष्ट दिख रहे हैं। महतारी वंदन योजना का असर भी महिला वोटर्स पर दिख रहा है।

दूसरी बार मैदान में डहरिया, अजगल्ले की सीट कटी

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर चांपा सीट पर कांग्रेस ने डॉ. शिव कुमार डहरिया को दूसरी बार जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र र से टिकट दिया है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी कमला देवी पाटले से 82 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए थे। इधर, फिलहाल इस सीट से भाजपा के सांसद गुहाराम अजगल्ले हैं लेकिन पार्टी ने उनकी जगह सक्ति विधानसभा के मसनिया खुर्द की दो बार सरपंच और वर्तमान में सक्ति जिला बीजेपी मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश जांगड़े को मैदान में उतारा है।

वर्ष जीते हारे
1977 मदन भइया भारतीय लोकदल रामगोपाल तिवारी कांग्रेस
1980 रामगोपाल तिवारी कांग्रेस मदन भइया भारतीय लोकदल
1984 प्रभात मिश्रा कांग्रेस बद्रीधर दीवान भाजपा
1989 दिलीप सिंह जूदेव भाजपा प्रभात मिश्रा कांग्रेस
1991 भवानी लाल वर्मा कांग्रेस दिलीप सिंह जूदेव भाजपा
1996 मनहरण लाल पांडेय भाजपा भवानी लाल वर्मा कांग्रेस
1998 डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस मनहरण लाल पांडेय भाजपा
1999 डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस बंशीलाल महतो भाजपा
2004 करुणा शुक्ला भाजपा डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस
2009 कमला देवी पाटले भाजपा शिवकुमार डहरिया कांग्रेस
2014 कमला देवी पाटले भाजपा प्रेमचंद जायसी कांग्रेस
2019 गुहाराम अजगल्ले भाजपा रविशेखर भारद्वाज कांग्रेस


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story