इंटर्न डॉक्टर ने की आत्महत्या : सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में फांसी के फंदे पर झूली, जांच में जुटी पुलिस

intern doctor bhanu priya
X
मृतक इंटर्न डॉक्टर भानु प्रिया सिंह
बिलासपुर के सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने पुलिस जुटी हुई है। 

संदीप करिहार- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिम्स गर्ल्स हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर भानू प्रिया सिंह 2018 बैच के MBBS की छात्रा थी। अंबिकापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। जहां से वह शादी में शामिल होने के लिए बिलासपुर आई थी। जहां पर वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी।

cims bilaspur
आत्महत्या के कारणों के जांच में जुटी पुलिस

इंटर्न डॉक्टर को उसकी सहेलियों ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं डॉक्टर के आत्महत्या के कारणों का भी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story