पति ने लगाई घर में आग :  सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बचाने गए दो आरक्षक भी झुलसे 

Delhi Anand Vihar cylinder blast 3 died
X
दिल्ली के आनंद विहार में सिलेंडर फटने से तीन की मौत।
रायपुर में पति- पत्नी के आपसी विवाद के बाद पति ने घर में आग लगा दी जिसके कारण घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने घर में आग लगा दी। जिसके कारण आगजनी में घर में रखा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के दो आरक्षक समेत पांच लोग आग में झुलस गए। वहीं इस घटना में घटना में पति की आग में झूलसने से मौत हो गई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग़ पर काबू पाया। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर का है।

पति ने की पत्नी की पिटाई

वहीं बीते दिनों अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी थी। इस दौरान पति की पिटाई से महिला की संदिग्ध मौत हो गई थी। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने लाठी डंडे से मारपीट पत्नी से की थी। जिसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया था। वहीं महिला के पीठ,पसली,और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए था। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पण्डो बस्ती का था।

इसे भी पढ़ें....एक्शन में जशपुर पुलिस : किराये पर मकान देने वालों के लिए जारी की एडवाइजरी

जशपुर में डबल मर्डर

वहीं बीते महीने जशपुर जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और सास की लाठी डंडे से पीट- पीटकर नृसंश हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही वहीं घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार हो गया था। पूरा मामला कोतबा चौकी क्षेत्र के खजरीढाप गांव का था। जहां पर सोमावार की शाम एक शराबी पति की मामूली विवाद के बाद पत्नी से लड़ाई हो गई। जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरु कर दी। इसी बीच दोनों को लड़ता देखकर आरोपी की सास ने बीच बचाव करने करने आई। इस दौरान उसने पत्नी के साथ- साथ अपनी सास को भी पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

घटना के बाद से ही फरार था आरोपी

आरोपी खीरसागर यादव का 8 साल पहले दूसरी जाति की रोशनी खड़िया के साथ प्रेम विवाह हुआ था। जिसके बाद दोनों एक साथ रहते थे। वहीं कुछ दिन पहले ही आरोपी की सास भी उनके घर मेहमान के तौर पर आई थी। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। फिलहाल इस मामले में कोतबा पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज कर लिया था

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story