Logo
election banner
बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप घायल है। 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप घायल है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि, घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा जहां तीसरे ग्रामीण कारम रमेश ने भी दम तोड़ दिया। 

बासागुड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत, चन्द्रिया मोडियम, अशोक भंडारी और कारम रमेश के उपर हमला कर और सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहने वाले है। दो ग्रामीण युवक की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी सामने निकलकर आई है। एक ग्रामीण युवक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी से हमला किया है। तीनों ग्रामीणों का शव बासागुड़ा थाना लाया गया है। जानकारी अनुसार इन ग्रामीणों का पोस्टमार्टम आवापल्ली में किया जायेगा। 

एसपी जितेंद्र यादव ने दी मामले की जानकारी 

सूत्रों ने बताया कि, बाजार पारा के समीप होली खेलने के समय अज्ञात लोगों ने हमला किया। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार बासागुड़ा के पुसबाका रास्ते में तीन ग्रामीण की हत्या हुई। इस घटना के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सली घटना पर पुष्टि नहीं की गई। रविवार रात में डीआरजी जवान पर नक्सलियों ने हमला किया था। होली के त्योहार के एक दिन पहले नक्सलियों के स्माल एक्शन टीम ने अटल आवास बीजापुर में एक डीआरजी का जवान दीपक दुर्गम पर गोली चलाई थी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार बाद जवान को बीजापुर से ही रात में हैलीकॉप्टर द्वारा रायपुर रेफर किया गया।

धारदार हथियार किया गया हमला 

बीजापुर शहर में हुई घटना से एक बार फिर दहशत का माहौल बना हुआ है। होली के दिन 24 घंटे के अंदर दूसरी घटना बासागुड़ा क्षेत्र में हुई है। जहां 3 ग्रामीणों की हत्या धारदार हथियार से की गई। इस तरह की घटनाओं से बासागुड़ा के साथ क्षेत्र भी दहल गया है। एसपी जितेंद्र यादव ने जिले थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना होने से सुरक्षा बलों को सर्चिंग अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

5379487