खैरागढ़ विश्वविद्यालय में होली की धूम: फाग-गीतों पर झूमते-थिरकते दिखे कर्मचारी, रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Holi Celebration
X
Khairagarh University
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारी संघ ने खूब धूमधाम से होली का त्योहार मनाया है।

खैरागढ़- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारी संघ ने खूब धूमधाम से होली का त्योहार मनाया है। होली मिलन के कार्यक्रम में कर्मचारी साथियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

रंग-गुलाल और टोपी का वितरण

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखरशरण सिंह ने बताया कि, हर साल की तरह इस साल भी कर्मचारी साथियों के लिए संघ के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को रंग-गुलाल और टोपी का वितरण किया गया। संघ के सचिव जेएन सांटिया कार्यक्रम में मुख्य गायक के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और अन्य कर्मचारियों ने भी गायन, वादन और नृत्य में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

holi

अध्यक्ष प्रखरशरण ने क्या बताया

अध्यक्ष प्रखरशरण सिंह ने बताया कि, सामाजिक रीति-रिवाज़ों और तीज-त्यौहारों को सभी कर्मचारी साथी सौहार्द्र और भाईचारा के साथ मना सकें, इसलिए संघ के आयोजन समय-समय पर किये जाते रहते हैं। इसी कड़ी में होली पर आधारित यह कार्यक्रम भी संपन्न हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story