A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। गंज थाना क्षेत्र में दो दिनों पूर्व बेबीलॉन होटल में वाणी गोयल की हत्या कर विशाल गर्ग द्वारा खुदकुशी करने के मामले की पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पूछताछ में पुलिस के सामने जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक विशाल के शनिवार शाम चार बजे के आसपास वाणी की हत्या करने की आशंका है। पुलिस को होटल से जो सीसीटीवी फूटेज मिला है, उसमें विशाल एक बार जिस ड्रेस में निकलता दिख रहा है, वापस आते समय उसका ड्रेस बदल गया था। इसी आधार पर पुलिस युवती की हत्या शाम चार बजे के आसपास होने की आशंका व्यक्त कर रही है।

गौरतलब है, बेबीलॉन होटल में पुलिस को वाणी की लाश सुबह 11 बजे मिली। युवती जिस कमरा 416 नंबर में रुकी थी, उस कमरा को खुलवाने पुलिस तथा मृतका के परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस वजह से पुलिस को युवती की हत्या होने की जानकारी एक दिन देर से मिली। वाणी की हत्या शनिवार को कर दी गई थी।

होटल के बाहर युवती के आने का इंतजार

विशाल शनिवार को दोपहर 12 से सवा 12 बजे के बीच होटल बेबीलॉन के पास पहुंचा और वह होटल के बाहर वाणी के आने का इंतजार करने लगा। वाणी डेढ़ बजे के करीब होटल पहुंची। इसके बाद वाणी और विशाल होटल के अंदर दाखिल हुए। पुलिस को दोनों के होटल के अंदर एक साथ दाखिल होने के जो सीसीटीवी फूटेज मिला है, वह दोपहर एक बजकर 40 मिनट का है।

दो दिन पूर्व रायपुर पहुंचा

पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक घटना दिनांक के दो दिन पूर्व विशाल रायपुर आ गया था। शिवानंद नगर में रहने वाली विशाल की दीदी को उसके आने की जानकारी नहीं थी। विशाल से उसकी दीदी ने रायपुर आने का कारण पूछा, तो विशाल ने अपने निजी काम से रायपुर आने की जानकारी अपनी दीदी को दी।

भाई से कहा था कुछ करके आऊंगा

पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक पांच जुलाई को विशाल जब रायपुर के लिए निकला तो उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को अपने साथ लेकर आएगा, वाणी को साथ नहीं ला पाने की स्थिति में कुछ करके लौटेगा। पुलिस के अनुसार वाणी को हासिल नहीं कर पाने की स्थिति में विशाल ने उसकी हत्या करने की नीयत से सूरजपुर से निकला था।

युवती ने ऑनलाइन कमरा बुक कराया था

पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वाणी ने ऑनलाइन पेमेंट कर होटल बुक कराया था। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वाणी, विशाल को पसंद नहीं करती थी। ऐसी स्थिति में होटल में वाणी ने क्यों कमरा बुक
कराया, इस बात को लेकर पुलिस कई तरह के कयास लगा रही है।

पुष्टि करने दो बार होटल के रूम में गया

पुलिस के अनुसार,  होटल के रूम में दाखिल होने के बाद विशाल शाम चार बजे के करीब होटल से बाहर निकलता है और अपनी दीदी के घर पहुंचता है। वहां से वह 15 मिनट में ड्रेस बदलकर पुनः होटल पहुंचता है। होटल पहुंचने के बाद पुनः 10 मिनट के बाद होटल से बाहर निकल जाता है, 20 मिनट के बाद विशाल पुनः होटल पहुंचता है। पुलिस को आशंका है कि वाणी मरी है या नहीं, इस बात की पुष्टि करने विशाल दो बार होटल में कमरे के अंदर जाता है। युवती की मौत होने की पुष्टि होने के बाद विशाल दोबारा होटल नहीं आता है।

चेहरे, हाथ में चोट के निशान

युवती के चेहरे तथा शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार मारने के पहले विशाल तथा वाणी के बीच जमकर संघर्ष हुआ है। युवती ने शोर मचाने की कोशिश की। शोर मचाने पर विशाल ने युवती का मुंह दबाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती के गले में चाकू के खरोंच के निशान भी मिले हैं।