A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के नवापारा शहर में मंगलवार को एक तरफ जहां हनुमान जी के सभी मंदिरों में काफी धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। जहां राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बजरंग दल और सर्व हिन्दु समाज द्वारा शाम को विशाल शोभायात्रा श्री नरसिंगनाथ अखाड़ा शीतलापारा से निकाली गई।
शोभायात्रा निकालने के पूर्व यहां सुबह 11 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और मंदिर पहुंचने वाले तमाम हनुमान भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। शाम को श्रीनरसिंगनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकली। यह शोभायात्रा शीतला पारा होते हुए काली मंदिर, सुभाष चौक, शिव चौक, कुम्हार पारा, सदर मार्ग, चांदी चौक, नेहरू गार्डन, महावीर चौक, पंजवानी चौक, लाल चौक, कृषि उपज मंडी, गंज मार्ग से होते हुए वापस नरसिंगनाथ मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बजरंग दल सहित शहर के युवाओं ने हर्ष और उल्लास के साथ हिस्सा लिया।
भगवामय दिखा पूरा शहर
शोभायात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र जी की झांकी और ढोल-ढमाके के साथ भक्तों द्वारा पवन पुत्र हनुमानजी की जय, जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपिश तीहू लोक उजागर, जय जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सभी वर्ग के लोगों ने ठंडा पानी और शर्बत का इंतजाम कर रखा था। शोभायात्रा के दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। पूरा शहर भगवा रंग के तोरन-पताकों, ध्वज से सजा हुआ था जो काफी आकर्षक दिखाई दे रहा था।
भजन और संगीत के साथ बांटा गया प्रसाद
शोभायात्रा में शहर के सभी मंदिरों में मारूतिनंदन हनुमान जी का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देर रात तक भजन, हनुमान चालीसा और संगीतमय रामायण चलता रहा। शहर भगवा ध्वज से पटा हुआ था। जगह-जगह पूजा-पाठ, हवन और प्रसादी वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक नवापारा और राजिम दोनों ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमान जी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। कथा, हवन, अनुष्ठान, अभिषेक, रामायण, महाआरती व सुंदरकांड का पाठ चलता रहा।
मंत्रोच्चार से गूंजा शहर
शहर के लगभग सभी हनुमान जी के मंदिरों को विशेष तौर पर रंग-रोगन, तोरण-पताका, झालर, गुब्बारों और फूलमाला से सजाया गया था। हनुमान जी की प्रतिमा में सिंदूर का चोला चढ़ा कर विशेष श्रृंगार किया गया। समूचा शहर केसरिया ध्वज से लहराता हुआ नजर आया है। मंदिरों में हनुमान जी के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा में शामिल हुए। विशेष रूप से बस स्टैण्ड स्थित शर्मा भोजनालय के सार्वजनिक हनुमान मंदिर में संकटमोचन सुंदरकांड समिति द्वारा अभिषेक, चोला वंदन, श्रृंगार, पूजा-अर्चना और महाआरती पं. कन्हैया तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
इन मार्गों से निकली यात्रा
हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चला। भोग के बाद सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में बनी रही। शाम 5 बजे तक हनुमान चालीसा-सुंदरकांड का पाठ सस्वर संगीतमय चलता रहा। पूरा दिन भजन-कीर्तन से सराबोर रहा। मंदिर परिसर की सजावट यहां देखते ही बन रही थी। इसी तरह मैडम चौक स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूजा-पाठ का आयोजन कर प्रसादी वितरण किया गया। छांटा रोड, काली मंदिर के समीप, इंदिरा मार्केट, कृषि ऊपज मंडी, लटर्रा पारा, कुम्हार पारा, सुभाष चौक, रेल्वे क्रासिंग स्टेशन पारा सहित शहर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़Þ पूजा-अर्चना करते हुए दिखी। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में बूंदी, जलेबी, पपीता, अंगूर, शरबत आदि का वितरण किया गया।
हनुमान जी का हुआ विशेष श्रृंगार
राधाकृष्ण मंदिर स्थित हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार मेवा-मिष्ठान एवं मोतियों से किया गया। सुबह जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के बाद ध्वजा चढ़ाई गई। इसके साथ ही श्री सालासार सुंदरकांड जनकल्याण समिति द्वारा चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड का पाठ संगीत के साथ किया गया। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भारी भीड़ के साथ अनवरत पाठ के द्वारा हनुमान भक्ति का ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु नतमस्तक हो गए। दोपहर भण्डारा सजाया गया। समिति की सदस्य बालिकाओं ने सभी को आग्रह पूर्वक भोजन प्रसादी का वितरण किया।
ये रहे उपस्थित
मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, नागेन्द्र वर्मा, संजय साहू, भूपेन्द्र सोनी, राजू रजक, सुमीत सोनी, कुणाल मिश्रा, राजेश गिलहरे, अनुज राजपूत, रामकरण साहू सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त और शहर के युवा शामिल थे।
