Logo
election banner
बड़े मंदिर में आज अठारहवें तीर्थंकर भगवान अरहनाथ जी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सुबह 8 बजे श्री जी का अभिषेक और रिद्धि-सिद्धि प्रदाता लघु शांतिधारा की गई। इसके बाद भगवान की आरती, पूजन और ज्ञान कल्याणक पूजा कर अर्घ्य चढ़ाया गया।

रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर में अष्टाह्निका पर्व पर शुक्रवार कार्तिक शुक्ल द्वादशी वीर निर्वाण संवत 2550 को 18 वें तीर्थंकर श्री अरहनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महामहोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया।

जैन संप्रदाय के 24 तीर्थंकर में से वे तीर्थंकर भगवान अरहनाथ का जन्म हस्तिनापुर में राजा सुदर्शन एवं रानी मित्रसेना के परिवार में हुआ था। आज भगवान अरहनाथ जी का ज्ञान कल्याणक दिवस है। आज ही के दिन कड़ी तपस्या संयम त्याग के बाद भगवान अरहनाथ को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस अवसर पर आज बड़े मंदिर में सुबह 8 बजे श्री जी का अभिषेक और रिद्धि-सिद्धि प्रदाता लघु शांतिधारा की गई। इसके बाद भगवान की आरती, पूजन और ज्ञान कल्याणक पूजा कर अर्घ्य चढ़ाया गया। इस दौरान जैन समाज के सदस्य, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। 

चर्या शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज का विहार तिल्दा नेवरा में

बता दें कि, चर्या शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज जी का विहार डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ से कुछ दिनों पूर्व तिल्दा नेवरा के लिए हुआ है। तिल्दा में पीले पत्थरों से निर्मित दिगम्बर जैन मंदिर का पंचकल्याणक महामहोत्सव और गजरथ महोत्सव दिनाक 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। शनिवार को सुबह 6 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर से धर्म प्रेमी बंधु आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आहार विहार दर्शन करने के लिए जायेंगे।

jindal steel Ad
5379487