A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां जो उत्साह, उमंग देख रहा हूं। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि, आप लोग बृजमोहन भैया को दिल्ली भेज रहे हो। यह चुनाव मोदी जी के विकसित भारत बनाने का चुनाव है।
उन्होंने आगे कहा कि, पहले आप कहते थे कुछ नहीं बदलेगा, भ्रष्टाचार चलता रहेगा। कुछ बदलने वाला नहीं है इस तरह की मानसिकता से आप सभी चल रहे थे। लेकिन पिछले 10 सालों में देश बदला है और हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। राजनीति का ढर्रा बदल गया है और तौर तरीके बदल गए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का हर तरह का विभाजन कर सत्ता में बैठने का रवैया था। वे विभाजन करते थे और हम सबका विकास सबका प्रयास इस मंत्र के साथ चलते हैं।
बीजेपी की सरकार गरीबों के लिए समर्पित
श्री नड्डा ने आगे कहा कि, आज राजनीति का तौर तरीका बदला है. पीएम मोदी जी ने कहा था कि, मेरी सरकार गरीबो के लिए समर्पित होगी और मेरी सरकार युवाओ के अरमानों को पंख लगाने के लिए होगी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में 1 लाख 50 हजार किलोमीटर सड़क गांवों तक पहुंच गई है। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आयुष्मान भारत के तहत 55 करोड़ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। यदि मोदी जी की सरकार बनेगी तो 70 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हो हम उसे 5 लाख के हेल्थ कव्हर में जोड़ेंगे। रायपुर में 1 लाख 80 हजार घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है।
कांग्रेस ने एक भी विकास नहीं किया
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस विकास का एक ईंट दिखा दे। कोई विकास नहीं, एक विकास नहीं हुआ। आज छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज मिले है और रेलवे का बजट बढ़ा दिया गया है। मोदीहै तो मुमकिन है और मोदी की गारंटी है तो गारंटी पूरी होने की गारंटी है। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने की मोदी की गारंटी है। श्री नड्डा ने आगे कहा कि, आपने 3 महीने पहले हमारी सरकार बनाई है। हमनें किसानो के खाते में 13,320 करोड़ रुपए पहुंचा दिए हैं और 2 साल का बचा बोनस भी किसानो को दिया गया है।
कौशिल्या माता मंदिर का किया दर्शन
श्री नड्डा ने आगे कहा कि, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और घमण्डिया गठबंधन है। मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और ये लोग कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। ये सभी परिवार को बचाने में लगी हुई पार्टियां हैं। सभी भ्रष्टाचारी, सबको बचाने में लगे हैं। जनसभा को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा ने माता कौशल्या मंदिर में किये दर्शन और प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने कामना की। साथ छत्तीसगढ़ के विकास और प्रदेश के खुशहाली की कामना भी की।
