haribhoomi hindi news
नक्सल खात्मे का डेडलाइन खत्म होने के दिन यानी 31 मार्च को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले 9 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले में नक्सली खात्मे के डेडलाइन खत्म होने के दिन यानी 31 मार्च की देर शाम 3 ACM रैंक के वरिष्ठ कैडर सहित कुल 9 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के दौरान दो नक्सलियों ने अपने साथ एक AK-47 और एक कार्बाइन राइफल भी महाराष्ट्र फोर्स को सौंप दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह सफलता लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और प्रभावी पुनर्वास नीति का परिणाम है।

जंगल से मिला हथियारों का जखीरा
आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कुमनार जंगल में सर्च अभियान की गई, जहां से 1 AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस, 3 वॉकी-टॉकी, 4 बैटरी,20 पेन ड्राइव वहीं, गोंडापुरी जंगल क्षेत्र से— 2 SLR राइफल,1 सिंगल शॉट हथियार, 50 डेटोनेटर डंप से बरामद किया गया है।

लाल आतंक से मुक्त हुआ गढ़चिरौली जिला -महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल गतिविधियां अब लगभग समाप्त हो गया हैं। पहले जहां नक्सलवादियों का दबदबा 10 उपखंडों में सक्रिय था वो‌ एंटी नक्सल यूनिट c60, केंद्रीय रिज़र्व फोर्स सीआरपीएफ के पराक्रम के बीच खत्म हो गया। महाराष्ट्र सरकार की “सरेंडर एवं पुनर्वास नीति” (2005) के तहत अब तक 805 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वर्ष 2025 से अब तक 132 नक्सलियों ने हथियार छोड़े हैं।

बड़ी घटना का असर
15 अक्टूबर 2025 को शीर्ष नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने 61 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया था। इस घटना के बाद नक्सल संगठन को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा।  अब तक 940 नक्सली 569 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Weapons AK-47 Carbine

देर शाम गढ़चिरौली पहुंचकर इन्होंने किया आत्मसमर्पण-
आतम समर्पण करने वालों में दसारी उर्फ पिडे सन्नु वेको, रामाजी अदामा पोतम, शांति वंजा वड्डे (तीनों ACM), मानकू पोडियम, सरिता वेलकम, लक्ष्मी कुंजाम, नंदे माडे, राकेश माज्जी और सुक्की कुंजाम शामिल हैं। 

पुनर्वास पैकेज का मिलेगा लाभ
महाराष्ट्र सुरक्षा बोल के अनुसार सरेंडर के बाद सभी नक्सलियों को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की ओर से 4.5 लाख से 5.5 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी इस दौरान CRPF और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें DIG (ऑप्स) अजय कुमार शर्मा, गढचिरौली SP नीलोत्पल सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

7