Logo
CG Nagar Nikay Chunav Result: कांग्रेस पार्टी के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ से बुरी खबर आई है। यहां नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को सत्ताधारी भाजपा से करारी शिकस्त मिली है। 10 नगर निगमों में सभी पर भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है।  

CG Nagar Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को शहरी सरकार चुनने के इस क्रम में भारी सफलता हाथ लगी है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने कब्जा कर लिया है, वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। रायगढ़ से चायवाल मेयर निर्वाचित हुए हैं। 

रायपुर में सबसे बड़ी जीत 
सबसे बड़ी जीत रायपुर से भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने दर्ज की है। मीनल ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 1 लाख 53 हजार से भी ज्यादा मतो से हरा दिया है। नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे ने पार्टी के पार्षदों और समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। इसके अलावा प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, कांग्रेस के हाथ केवल 8 पालिकाएं नगी हैं। वहीं कुल 114 नगर पंचायतों में से 81 पर भाजपा ने जीत हासिल की है तो कांग्रेस के प्रत्याशी केवल 22 शहरों में जीत हासिल कर पाए हैं।   

रायपुर में भाजपा का विजय जुलूस

दुर्ग, धमतरी, कोरबा और बिलासपुर में झटका 
प्रदेश के बड़े नगर निगमों की बात करें तो दुर्ग में अलका बाघमारे ने 67,000 वोट से कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हरा दिया है। वहीं धमतरी में रामू रोहरा ने 34,085 वोटों से जीत गए हैं। कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हराया है। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 मतों से शिकस्त दी है।

रायगढ़ में मेयर बना चायवाला 
रायगढ़ में चाय वाले के नाम से मशहूर हुए भाजपा उम्मीदवार जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हराया। राजनांदगांव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिल द्विवेदी भाजपा के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव से बड़े अंतर से हार गए। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को तगड़ी शिकस्त दी है। अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल 5200 वोटों से भाजपा के रामनरेश राय से हार गए हैं। 

  नगर निगम बीजेपी       कांग्रेस            जीत 
1. रायपुर         मीनल चौबे दीप्ति दुबे मीनल चौबे 1,53,000 वोटों से जीतीं
2. दुर्ग अलका बाघमार प्रेमलता पोषण साहू अलका बाघमार 67,000 वोट जीतीं
3. राजनांदगांव मधुसूदन यादव निखिल द्विवेदी मधुसूदन यादव 43,500 वोट से जीते
4. बिलासपुर    पूजा विधानी प्रमोद नायक पूजा विधानी 66,179 वोट से जीतीं
5. अंबिकापुर  मंजूषा भगत अजय तिर्की मंजूषा भगत 11,063 वोट से जीतीं
6. चिरमिरी    रामनरेश राय विनय जायसवाल रामनरेश राय 5,200 वोट से जीते
7. जगदलपुर संजय पांडेय मलकीत सिंह गैदू संजय पांडेय 8,772 वोट से जीते
8. रायगढ़     जीववर्धन चौहान जानकी काटजू जीववर्धन चौहान  34,365 वोट से जीते
9. कोरबा    संजू देवी राजपूत उषा तिवारी संजू देवी राजपूत  52,000 वोट से जीतीं
10. धमतरी     जगदीश रामू मेहरा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द  जगदीश रामू मेहरा जीते
undefined

10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती पूरी हुई.. देखिए पूरी सूची 

नगर निगम
कुल 10 
1. भाजपा 10 
2. कांग्रेस - 0
3. निर्दलीय - 0

नगर पालिका 
कुल  49
1. भाजपा 35 
2. कांग्रेस  8 - तखतपुर, मुंगेली, कटघोरा, महासमुंद, बागबाहरा, सूरजपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर
3. आप 1  - बोडारी
4. निर्दलीय  5 - अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा, सिमगा

नगर पंचायत
कुल  114
1. भाजपा 81
2. कांग्रेस 22 
3. बीएसपी  1   
4. निर्दलीय 10

5379487