haribhoomi hindi news
सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गोली चलने के बाद मंगलवार को जशपुर जिले के बटाईकेला गांव में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है।

जितेंद्र सोनी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में विफल रहने पर गोली चला दी। 

इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है। 

महिला ने दिखाई दिलेरी, कट्टाधारी बदमाशों को बाइक से खींचकर गिराया

घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले

7