A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- राजधानी रायपुर में सोमवार रात ठीक 3 बजे चलती कार में भीषण आग लग गई। स्कॉर्पियों कार तो पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं कार में सवार चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई है। पुरानी बस्ती इलाके से यह कार गुजर रही थी। तभी अचानक कार में आग लगी थी, हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई थी। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
मुस्कान पेट्रोल पंप में लगी आग
एक दिन पहले कोरबा जिले के इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में रात लगभग दो बजे चार वाहनों में भीषण आग लग गई थी। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया। फिर पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक-एक कर स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची थी।
घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दी गई थ। पेट्रोल पंप से उठी आग की चिंगारी ने एक-एक कर चारों वाहनों को स्वाहा कर दिया था। लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी। उसे बुझाने का काम किया। एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी।
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
दमकल विभाग के वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया था। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही थी। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।
