पूर्व विधायक भैय्या राम पर FIR : भाजपा की महिला पार्षद से मारपीट के मामले में अब 8 लोगों पर केस

former MLA Bhaiyya Ram
X
पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा
भाजपा की एक महिला पार्षद के साथ मारपीट करने के मामले में अब तक 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

राहुल भूतड़ा - बालोद। कांग्रेस के पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर गुरुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, उन पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा, सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को नोटिस जारी किया है। भविष्य में कोई अपराध न करने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने, मामले में तथ्यों से परिचित किसी को धमकी या प्रलोभन ने देने, जांच में सहयोग करने नोटिस के माध्यम से गुरुर पुलिस ने पूर्व विधायक को निर्देश दिया हैं।

बता दें कि, बीते दिनों गुरुर नगर में अवैध रूप से बनाये जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अतिक्रमण बताकर प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा था। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी।

Balod

अब तक 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने ला इन आर्डर बिड़गने की स्थिति में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था। वही महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था। अब उसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही अब पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story