वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस : केंद्रीय बजट पर हो रही चर्चा, देखिए Live…

Finance Minister OP Choudhary, press conference, Union Budget
X
वित्त मंत्री ले रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। केंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि, भारत की अर्थव्यवस्था आज तेजी से बढ़ रही है। मोदी जी के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। 3D आधार पर विकसित भारत बनाया जाएगा।

देखिए Live…

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, डेमोक्रेसी, डेमोग्राफि और डिमांड तीन आधार पर विकसित भारत बनाना है। मिडिल क्लास टैक्स पेयर को प्रोत्साहित करने का काम किया गया है। आम बजट को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के कदम के रूप में देखा जाना चाहिए।

केंद्रीय बजट में पिरोया गया GYAN का सूत्र

उन्होंने कहा कि, केंद्रीय बजट में मोदी जी ने "GYAN" के सूत्र को पिरोया है। G (गरीब), Y (युवा), A (अन्नदाता), N (नारी शक्ति)। उनकी सोच है कि, जब भारत विकसित होगा तो अंतिम पंक्ति का व्यक्ति भी वंचित न रहे। कृषि को लेकर बजट में बड़ी सौगात है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story