A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
दंतेवाड़ा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही हैं। जवाबी करवाई में एक नक्सली के मारे जाने की खबर निकलकर सामने आ रही है। फिलहाल दोनों तरफ से अभी गोलीबारी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहद इलाकों में DRG और CRPF के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी पीडिया के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया और एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल मुठभेड़ अभी जारी है।
रायपुर पहुंचे दोनों घायल जवान
आईईडी ब्लास्ट में घायल दोनों जवानों को दंतेवाड़ा से रायपुर लाया गया है और नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। दोनों जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से लाया गया है। घायल जवानों के नाम राजेश मरकाम और विकास कर्मा हैं। उन्हें रायपुर एयरपोर्ट से देवेंद्र नगर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
दोनों जवानों को किया गया रायपुर रेफर
दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। वहीं माओवादियों को घेरने दंतेवाड़ा से निकले बस्तर फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल गए है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं जवान अब भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
इन इलाकों में थी नक्सलियों की मौजूदगी
दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर स्थिति पुरंगेल, पीडिया और आसपास के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी थी। इसी सूचना के बाद से तीनों जिले से पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम को एक दिन पहले सर्चिंग के लिए भेजा गया। वहीं बीजापुर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई।
IED की चपेट में आये बस्तर फाइटर्स के 2 जवान
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है। इधर दंतेवाड़ा से निकली टीम मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में बस्तर फाइटर्स के 2 जवान आ गए। जिससे दोनों घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान का नाम राकेश बताया जा रहा है। साथियों ने दोनों घायलों को मौके से निकाला और उन्हें फौरन चॉपर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया।
