पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और पिलाने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Farasgaon police, ​​Kodagaon, Chhattisagrh News In Hindi, Crime News
X
पांच आरोपी गिरफ्तार
फरसगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और पिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

कुलजोत सिंह संधु-फरसगांव। कोड़ागांव जिले के फरसगांव नगरीय क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 5 आरोपियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय फरसगांव में पेश किया गया।

वहीं दूसरी ओर कार्रवाई में मदिरापान का सेवन कर वाहन चलाने वाले बाइक चालक और पिकअप चालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। सार्वजनिक स्थल पर लोग मदिरा पान करने के बाद अपने गंतव्य स्थल जाने के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाते है। सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठते है। वहीं कई लोग घायल हो जाते है।

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा

वहीं 12 मार्च को धमतरी जिले के कुरुद में लगातार नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी बीच पुलिस ने भरदा के दो और आरोपियों को दबोचा है। इस दौरान 90 पौवा देशी प्लेन और सीलबंद शराब बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 8 हजार 100 रुपये है। पकड़े गए आरोपियों के नाम भीषम साहू उम्र 21 वर्ष और नरेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 20 वर्ष है।

इसे भी पढ़ें... नक्सलवाद पुनर्वास नीति लागू : समर्पितों, पीड़ितों को मिलेगी राहत, गोला-बारूद-शस्त्रों पर मुआवजा भी

दरअसल, कुरुद पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद अवैध रूप से शराब लेकर जा दो आरोपियों को अमृत राईस मिल के सामने घेराबंदी कर पकड़ा। अवैध नशे के कारोबार करने वालो के खिलाफ कुरुद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिनों ग्राम भरदा के ही आरोपी को अवैध गांजा, गोली और हथियार के साथ पकड़ा था।

लगातार की जा रही कार्रवाई

इससे पहले कुरुद में एक आरोपी को घर से गांजा गोली का कारोबार करते हुए दबोचा गया था। इस संदर्भ में एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि, शराब ही नही किसी भी नशे के अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नही जा रहा है। हमारी कार्रवाई लगातार जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story