शपथ से पहले चर्चाओं का दौर शुरू : उपाध्यक्ष बनाने की कवायद तेज, कांग्रेस- भाजपा दोनों के हैं 7-7 पार्षद 

Pharasgaon Municipal Council Office
X
फरसगांव नगर पंचायत कार्यालय
फरसगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष बनाने को लेकर राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 13 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

कुलजोत सिंह संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष बनाने को लेकर राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत में अध्यक्ष सीट पर भाजपा के प्रत्याशी प्रशांत पात्र (गोलू) ने जीत दर्ज की हैं और 13 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होना है। पार्षदों की बात करें तो कांग्रेस और भाजपा के 7- 7 पार्षद जीत कर आये हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेस पार्टी एक बागी प्रत्याशी विनोद कुमार पांडे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को मात देकर ने जीत दर्ज की हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी में एक ही उम्मीदवार विजय लाडगे उपाध्यक्ष पद की दौड़ में आगे है और जोड़- तोड़ की बात करे तो कांग्रेस पार्टी ने जीत कर आये बागी प्रत्याशी पर दांव लगाने का समीकरण सामने आ रहा हैं। नगर पंचायत की बात करें तो बीते 10 वर्ष पहले भाजपा के पार्षद ज्यादा जीत कर आये थे। लेकिन उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का बना था। क्योंकि, छोटे से नगर में राजनीति दलों के महत्व से ज्यादा मित्रता और रिश्ते को महत्त्व देते नजर आये थे। वहीं भाजपा संगठन ने हार के बाद भी दग़ा करने वाले पार्षद पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे इस बार भी भाजपा पार्षदो के तरफ से क्रास वोटिंग होती हैं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। क्योंकि, भाजपा संगठन की तरफ से कोई कार्यवाही तो होगी नहीं।

चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म

भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए शैल सेठिया, मूलचंद पाण्डे और राजेश सोना प्रमुख दावेदार हैं। वहीं बगावत कौन करेगा और किसको बदनाम किया जायेगा इसकी भी तैयारी को लेकर राजनीति गलियारों का बाजार गर्म हो चुका है। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को सेंधमारी का डर सता रहा है। जिसके चलते भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंध लगाने का प्रयाय शुरू कर दिया है।

पासंगी से उपाध्यक्ष बनाने की मांग

वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष को लेकर नगर के चौक- चौराहो से लेकर गली- मोहल्लों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो चुका है। इस बार पासंगी से नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनाने की मांग उठती दिखाई दे रही है। उपाध्यक्ष चुनाव में मित्रता, रिश्तेनाते और पार्टी के महत्त्व पर कौन भारी पड़ने वाला हैं। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा और कल नगर पंचायत फरसगांव को उपाध्यक्ष मिल जायेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story