कांग्रेस का आरेाप, धमकाकर नेताओं का प्रवेश करा रही भाजपा : साव बोले- हमें किसी को धमकाने की जरूरत नहीं, काम देखकर आ रहे

File Photo
X
Deputy CM Arun Sao
कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी छोड़कर जैसे ही भाजपा में आने लगे, वैसे ही कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, डरा धमकाकर प्रवेश कराया जा रहा है।

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता लगातार भाजपा में एंट्री ले रहे हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। इस मसले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, लगातार दूसरी पार्टियों से लोग बीजेपी में आ रहे हैं। बहुत जल्द कई बड़े चेहरे BJP में शामिल होने वाले हैं। कई नेता हमारे संपर्क में हैं, आने वाले समय में पता चलेगा कि, कौन-कौन कमल का हाथ थामने वाला है।

डरा धमकाकर प्रवेश कराया जा रहा

कांग्रेस के नेता उनकी पार्टी छोड़कर जैसे ही भाजपा में आने लगे, वैसे ही कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, डरा धमकाकर प्रवेश कराया जा रहा है। इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, हमें किसी को डराने धमकाने की जरूरत ही नहीं है। छग में कांग्रेस नीति और नेतृत्व विहीन हो चुकी है। लोग भाजपा में अपनी मर्जी से आ रहे हैं। यह सभी पीएम मोदी और सीएम साय का काम देखकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस के पास अफवाह फैलाने के अलावा कुछ नहीं

कांग्रेस ने राशन वितरण करने को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया था कि, इन्होंने पीडीएस को बंद कर दिया है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैलाने का काम करती है। प्रदेश में लगातार राशन का वितरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना के तहत भी राशन वितरण हो रहा है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने और अफवाह फैलाने के अलावा कोई काम नहीं है।

बीजेपी के पक्ष में वातावरण है- सिंहदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में वातावरण है। जनता के बीच जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी ही पार्टी में घुटन हो रही है। कांग्रेस पार्टी में न कोई नियम है न नीति है। इसलिए कल बस्तर में हजारों की संख्या लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है।

प्रतिशोध की राजनीति 5 साल में दिखी है

किरण सिंहदेव ने कहा कि, प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, यह तो कांग्रेस ने 5 साल में दिखाया है। बीजेपी का संघठन और सरकार दोनों हमेशा जनता के बीच में रहते हैं।

पीडीएस योजना रमन सरकार में शुरू की गई थी

कांग्रेस के पीडीएस वाले आरोप को लेकर किरण सिंहदेव ने कहा कि, डॉ. रमन सरकार में यह योजना शुरू की गई थी। कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं किए हैं। जनता ने 5 साल में ही कांग्रेस की सरकार को नकार दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story