Logo
election banner
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। 3 अप्रैल को इस मुठभेड़ के विरोध में सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है।

गणेश मिश्रा-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने जवानों पर दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। 

दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने बयान जारी किया है। जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। नक्सलियों का आरोप है कि, जवानों ने सुबह 4 बजे सोये हुए कार्यकर्ता को निहत्थे पकड़कर गोली मार दी। वहीं खेतों में महुआ और मवेशियों को चराने वाले 4 ग्रामीणों को भी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगाया है। 

note

बुधवार को बीजापुर के चिपुरभट्टी में हुई थी मुठभेड़ 

उल्लेखनीय है कि, बुधवार को  बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इनमें नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 का डिप्टी कमांडर नागेश समेत दो महिलाएं भी शामिल थीं। जवानों ने बताया कि, मुठभेड़ में नागेश की पत्नी सोनी भी मारी गई। 

5379487