चिरमिरी। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले की विकास योजनाओं और समस्याओं पर चर्चा के लिए हरिभूमि-आईएनएच के जिला संवाद 2026 का आयोजन मंगलवार 24 मार्च को चिरमिरी में होगा। जीएम कॉम्प्लेक्स स्थित तानसेन भवन में शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख जनों से संवाद करेंगे।
जिला संवाद के इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिरमिरी महापौर राम नरेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगरपालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा सरजू यादव, नई लेदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल, भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एमसीबी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेत्री पूनम सिंह, कलेक्टर एमसीबी राहुल वेंकट एवं जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह चर्चा में शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।









