बलरामपुर। हरिभूमि- आईएनएच के 'जिला संवाद 2026' का आयोजन सोमवार 23 मार्च को रामानुजगंज में किया जा रहा है। शाम 5 बजे से काका लरंगसाय कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर, एसपी से प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर हो रही योजनाओं और विकास कार्यों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं मंथन होगा।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व महापौर अजय तिर्की, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मधु गुप्ता, कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा एवं एसपी वैभव बैंकर रमनलाल चर्चा में शामिल होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी एवं अन्य संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होकर जिले के विकास से संबंधित चर्चा करेंगे।










