A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। अंबिकापुर में तीर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामूली विवाद के बाद गुस्साए पिता ने धनुष-बाण से बेटे के सीने पर हमला किया था। यह मामला बलरामपुर के वाड्रफनगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बाप-बेटे में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए पिता ने धनुष-बाण से बेटे के सीने में हमला कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए। वहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

सरगुजा में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मौत की सड़क बनती जा रही है। बतौली थाना क्षेत्र में झरगंवा मोड़ से पहले राजस्थान ढाबा के सामने तेज रफ्तार हाईवा ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क पर घसीटता रहा। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल युवक को 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

देर रात हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत झरगंवा निवासी राजेश्वर राम नायक पिता वेदराम उम्र 28 वर्ष लगभग अपने साथी मंदीप उम्र लगभग 24 वर्ष के साथ बतौली से अपने घर रात 11:00 बजे जा रहा था। तभी अल्युमिनियम फैक्ट्री सिलसिला में चलने वाली तिवारी बिल्डकॉन की हाइवा चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार भी हाईवे के नीचे फंसे रहे और दूर तक घिसटते रहे। इस हादसे में बाइक चला रहे राजेश्वर नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक मनदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसकी गंभीर स्थिति बनी हुई है।