रायपुर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के कुंवरगढ़ नगर के इतिहास में मंगलवार को एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया। स्थानीय विधायक अनुज शर्मा की विशेष पहल और प्रयासों से आयोजित 'कुंवरगढ़ महोत्सव' का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने
इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित कर उसे नई पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री साय ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर 'कुँवरगढ़ महोत्सव' का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने धरसीवां के विकास के लिए विधायक अनुज शर्मा की मांगों को सहर्ष स्वीकार किया और क्षेत्र की प्रगति के लिए विभिन्न विकास कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसमे कुंरा नगर पंचायत का नाम बदलकर कुंवरगढ़ किया जाएगा, कुंरा में गौरवपथ निर्माण, खेल मैदान तथा रानींसागर तालाब का सौंदर्याकरण को घोषणा। इसके साथ ही खारुन नदी में एनीकट, टेकारी मार्ग का चौड़ीकरण, ग्राम गुमा में पुलिस चौकी स्थापना शामिल है।
136.80 करोड़ की सौगातों से चमकेगी धरसींवा की तस्वीर
महोत्सव के इस यादगार अवसर को मुख्यमंत्री ने विकास की सौगातों से और भी खास बना दिया। उन्होंने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 136.80 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की अधोसंरचना, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक, अध्यक्ष नगर पंचायत कुंरा गोविंद साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा शकुंतला दिलेंद्र सेन, अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा टिकेश्वर मनहरे, अध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा सुनीता अनिल सोनी उपस्थित रहे।









