हेमन्त वर्मा- धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसींवा में IDBI बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक कर्मियों ने मिलकर खाताधारकों को डेढ़ करोड़ चूना लगाया है। 20 ग्राहकों के अकाउंट से फर्जी आहरण हुआ। जानकारी मिलते ही सुबह से ही पीड़ित खाताधारकों ने बैंक के गेट पर धरना दे रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार, IDBI बैंक के कर्मियों ने 20 ग्राहकों के खाते से डेढ़ करोड़ उड़ा दिए। मामले की जानकारी मिलते ही सुबह से पीड़ित खाताधारकों ने गेट पर धरना दे दिया और बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हंगामे और तनाव के बीच आज IDBI बैंक के ताले नहीं खुले। बैंक घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे हैं। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।
बीते दिनों FD के नाम पर बैंककर्मी ने उड़ाए 40 लाख रुपए
उल्लेखनीय है कि, रायपुर के सिलतरा इलाके में संचालित आईडीबीआई बैंक की बरौदा शाखा के एक कर्मचारी ने पति-पत्नी को झांसे में लेकर उनके खातों से 40 लाख रुपए पार कर दिए थे। आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट (FD) कराने के नाम पर ब्लैंक चेक लिए और रकम अपने और अपने साथियों के खातों में ट्रांसफर कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है।