आज धनतरेस : कुरुद का बाजार सजकर तैयार, दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार

Kuruds bazar
X
व्यापारियों को ग्राहकों का इंतजार
आज धनतरेस है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदी जाती है। इसके चलते शहर में धनतेरस को खरीदारी के लिए बाजार से सज गए हैं। 

यशवंत गंजीर- कुरुद। आज धनतरेस है, जिसके कारण बाजार अभी से सजकर पूरी तरह से तैयार है। अब सिर्फ दुकानदारों को ग्राहकों के आने का इंतजार है। हालांकि, कई ग्राहक अभी से ही सोने-चांदी, वाहन और अन्य कीमती सामान की बुकिंग करवा रहे हैं, जिसे धनतेरस के दिन दुकान से लेकर जाएंगे। ग्राहक की खरीदारी के मूड को देखते हुए कुरुद में भी बाजार सज गए है। हालांकि, सोने के बढ़ते भाव अब आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए है।

विवाह शादी के लिए तो लोग मजबूरी में अभी भी खरीद रहे है, लेकिन धनतेरस पर विशेष उपहार आदि के लिए अभी आर्थिक रूप से संपन्न कई परिवार धनतेरस पर गहना आदि खरीदने के लिए तैयार हैं। इनकी गिनती सैकड़ों में नहीं, बल्कि सौ के नीचे आ गई है। ये कुरुद शहर व आसपास का ट्रेंड है, ज्यादातर आम लोग मौजूदा समय की जरूरत को देखते हुए खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर आम लोग अब वाहन, इलेक्ट्रानिक सामान ज्यादा खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ें...धनतेरस आज : त्रिपुष्कर, इंद्र और वैधृति योग मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही योग, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग करेगा धन में तेरह गुना वृद्धि

इलेक्ट्रॉनिक और जेवरात खरीदने का बढ़ रहा प्रचलन

भारतीय शास्त्र में दीपावली पर्व के पूर्व धनतेरस के मौके पर खरीदारी को शुभ माना गया है। इसके चलते इस बार शहर में धनतेरस को खरीदारी के लिए बाजार अभी से सज गए हैं। हालांकि, कुछ दशक पहले लोग कुछ न कुछ अपनी सामर्थता के अनुसार एक बर्तन जरूर खरीदते थे, जिसे शुभ माना जाता रहा है। पैसों के दौर में अब बर्तन खरीदने वाले कम, वाहन, सोने के जेवरात और इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदारी करने का प्रचलन बढ़ते जा रहा है। अब धनतेरस को लोग हजारों और लाखों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं।

ऑनलाइन नही, स्थानीय व्यापारियों से करें खरीददारी

कुरुद व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने बताया कि, दीवाली को लेकर रौनक दिखना शुरू हो गई है। बाजार शहर में पूरी तरह से सजकर तैयार है, जहां से सैकड़ों की संख्या में लोग घर की आइटम खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं। शहर में धनतेरस पर करोड़ों का धन बरसने की उम्मीद है। बशर्ते लोगों से अपील है कि, वे ऑनलाइन शॉपिंग न कर अपने नजदीक में स्थानीय व्यापारियों से जरूरत का सामान खरीदे।

सोना अब लग्जरी आइटम हो गया है

कुरुदवासी श्रवण साहू ने बताया कि, कुछ सालों से लगातार बढ़ते दाम के कारण अव्यवस्थित हुए कारोबार के चलते सोना अब आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सोना अब लग्जरी आइटम हो गई है। जिसे चंद लोग ही धनतेरस पर खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : 4 से 6 नवंबर तक होगा आयोजन, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे एमपी के सीएम मोहन यादव

प्रचार -प्रसार का दिखता है आभाव

कुरुद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जमाल रिजवी ने बताया कि, पहले किसी भी उत्सव और त्यौहारों पर अखबार या अन्य प्रचार माध्यमों से दुकानदारों व बड़े व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान की माह भर पहले से ही प्रचार-प्रसार किया जा था जिसका बड़ा फायदा इन्हें मिलता था। लेकिन लोग हाईटेक सोशल मीडिया पर ज्यादा भरोसा करने लग गए है। जिसके कारण गांव-देहात के लोगांे तक उनके द्वारा दी जाने वाली स्कीम की जानकारी नही पहुंच पाती। नतीजन लोग अब स्थानीय के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग करने लगे है।

प्रतिवर्ष व्यापार में वृद्धि हो रही है

कुरुद महामाया एग्रो प्रोपाइटर सत्यप्रकाश सिन्हा ने बताया कि, व्यापार को लेकर मैं हमेशा सजग रहा हूं। मेरे कर्मचारी तो व्यापार बढ़ाने फील्ड वर्क करते ही है, लेकिन इसके साथ-साथ मुझे बड़ा फायदा जो अखबारों में स्कीम का विज्ञापन जारी करवाता हूं। उससे दूर-दूर गांव से किसान ट्रेक्टर खरीदने पहुंचते है। जिससे प्रतिवर्ष मेरे व्यापार में वृद्धि हुई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story