वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन : 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, मारवाड़ी शमशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

journalist gopal vora
X
वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।पत्रकार वोरा ने विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा का निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में आज सुबह 9 बजे अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा रायपुर के बूढ़ापारा के निवासी थे। स्व. गोपाल वोरा राजेश वोरा और मनीष वोरा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे डीडी नगर, एमआईजी-27, सेक्टर 3 से निकालेगी।

स्व. गोपाल वोरा ने वोरा ने राजधानी से प्रकाशित विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी थी। वे रायपुर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्यों में से थे। इसके अलावा वे कई बार पदाधिकारी भी चुने गए थे। स्व. वोरा का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा।

सीएम साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने स्व. वोरा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पत्रकारिता जगत ने प्रमुख चेहरा खो दिया- सीएम साय

सीएम साय ने गोपाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने दैनिक नवभारत, देशबंधु और लोकमत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों में कुशलतापूर्वक अपने पत्रकारीय दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी सक्रिय पत्रकारिता से लंबे समय तक रायपुर और प्रदेशवासियों को देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू कराया। उनके निधन से रायपुर ने पत्रकारिता जगत का एक प्रमुख चेहरा खो दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story