Logo
election banner
छत्तीसगढ़ की बीजापुर जिला नक्सलियों की कायराना करतूतों से सबसे ज्यादा त्रस्त रहा है। यहां नक्सली आए दिन ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उनका अपहरण कर जंगल में ले जाते हैं और मारकर फेंक देते हैं।

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। छूटवाही गांव के दो लोगों को नक्सलियों ने मार डाला। बताया जा रहा है कि, मृतकों पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबीर होने का आरोप लगाकर हत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत ग्रामीणों में जोगा मांडवी और हूँगा मांडवी के नाम शामिल हैं। दोनों छूटवाही ग्राम के निवासी हैं। तर्रेम थाना क्षेत्र में यह गांव पड़ता है। बीजापुर एसपी ने कहा है कि, जानकारी मिली है तस्दीक करने के बाद इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी। 

station

नक्सली पहले भी करते रहे हैं मुखबीर के शक में हत्याएं

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी नक्सली बीजापुर जिले में मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों की जान लेते रहे हैं। इसी साल नक्सलियों ने कुटरू निवासी पुसु हेमला का 8 मार्च को अपहरण कर लिया था। 11 मार्च को तेलीपेठा-पाताकुटरू के पास उसका शव मिला। शव के पास नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चे भी फेंके थे। पर्चों में पुसु हेमला पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए, उसकी धारदार हथियार से जान ले ली थी।

5379487