Logo
election banner
कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस मांगी है। वहीं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को आतंकी संगठन बता दिया है।

रायपुर- कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने हमले की आशंका जताई है। इस जानकारी को देने के लिए उन्होंने कलेक्टर को चिट्ठी भी लिखी है। हमले के डर से कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस मांगी है। लाइसेंसी रिवॉल्वर वापस मांगते हुए उन्होंने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मैंने कुछ बातें कही हैं। भूपेश बघेल के खिलाफ बोलने की वजह से मुझ पर हमला हो सकता है। मेरा लाइसेंसी रिवाल्वर आत्मरक्षा मुझे वापस दे दिया जाए। लोकसभा चुनाव के कारण मेरा रिवाल्वर थाने में जमा किया गया है। 

बता दें, कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला के हमले की आशंका को लेकर वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को आतंकी संगठन बता दिया है। क्योंकि भूपेश बघेल ने कांग्रेस में स्लीपर सेल की बात स्वीकार की है। इसका मतलब है कि, कांग्रेस एक आतंकी संगठन है। उस आतंकी संगठन से किसी को भी खतरा हो सकता है। रामकुमार शुक्ला का बात गलत नहीं है। कोई भी स्लीपर सेल वाला उनकी हत्या कर सकता है। प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए। 

कानूनी प्रक्रिया का सहयोग किया जाए- शुक्ला 

आईटी ने कांग्रेस को 1823 करोड़ का नोटिस थमाया है। जिसको लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, आईटी ने इस राशि को कब तक चुकाने को कहा है...यह बात कांग्रेस नहीं बता पाती है। कांग्रेस अपने आप को विक्टिम साबित करना चाहती है। अगर वो सही है तो कानूनी प्रक्रिया में आयकर विभाग का सामना करना चाहिए

कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही 

कांग्रेस के प्रचार अभियान को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस कहीं नजर भी नहीं आ रही है। बस्तर से सराइपाली तक मैंने यात्रा की, लेकिन कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दी है। कांग्रेस ने एक जिले के लोगों को दूसरे जिलों में बैठा दिया है। साथ ही कहा कि, भूपेश बघेल दुर्ग की लीडरशिप को समाप्त करना चाहते हैं। क्योंकि वे खुद की लीडरशिप को वहां स्थापित करना चाहते हैं। 

5379487