गोवर्धन पूजा : सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, भगवान श्री कृष्ण और गो माता से मांगी प्रदेश की खुशहाली 

CM Vishnudev Sai, Govardhan Puja, Lord Shri Krishna, People of State Best wishes
X
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा का पर्व पूरी धार्मिक आस्था और रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि, आप सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सीएम ने लिखा है कि, गोवर्धन पूजा का यह त्योहार गोवंश और प्रकृति की सेवा का त्योहार है। इस पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण और गो माता से सभी छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।

दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव भी मनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा है कि, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि, राज्योत्सव के अवसर पर अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करें और दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story