एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के जंगल में बीते तीन दिनों से चल रहे एंटी नक्सल अभियान में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में अब तक चार पुरुष , महिला समेत सात नक्सली मारे गए है। वहीं एक सी 60 कमांडो शहीद हो गए हैं अन्य दो जवानों को इस मुठभेड़ मे गोली लगी है घायल जवानों को घटना स्थल से हेलीकॉप्टर से गढ़चिरौली मुख्यालय पहुंचाया गया है।
उल्लेखनीय हैं कि, जिले से सटे महारष्ट्र के गढ़चिरौली बस्तर सीमा क्षेत्र में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बीते तीन दिनों से लगातार भीषण मुठभेड़ जारी है, जिसमें महाराष्ट्र सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक इस मुठभेड़ में 4 पुरुष और 3 महिला समेत 7 नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं सी-60 जवान दीपक चिन्ना मदवी, उम्र 38 वर्ष निवासी मंदरा, दमारंचा, तालुका अहेरी को आज सुबह घने जंगल से नाजुक हालात मे हेलीकॉप्टर की मदद से उपजिला अस्पताल भामरागढ़ लाया गया। लेकिन वे शहीद हो गए। उक्त अभियान के दौरान, दो अन्य जवान को रात में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकालकर भामरागढ़ फिर गढ़चिरौली लाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि आज सुबह मुठभेड़ में शहीद हुए जवान दीपक चिन्ना को पूरे सम्मान के साथ गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान पुलिस विभाग तथा पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी जनप्रतिनिधि ने पुलिस ग्राउंड में श्रद्धांजलि अर्पित की।
शव के साथ बरामद हुआ घातक हथियार
एनकाउंटर में कंपनी नंबर 10 के 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर प्रभाकर, कमारेड्डी तेलंगाना मारे गए है, मुठभेड़ स्थल से 3 AK-47 एक एसएलआर राइफल, एक 303 रायफल सहित कुल 5 नक्सलियों की बारामद किया गया है।
नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई
हालांकि इस कार्रवाई के दौरान 60 के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक कमांडो की मौत हो गई है दो कि प्राथमिक उपचार के बाद उचित चिकित्सा के लिए गढ़चिरौली मुख्यालय भेजे गये है घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बुधवार से अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा यह ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुरक्षाबल लगातार सर्चिग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली से लगे सीमावर्ती जंगलों में चल रही इस मुठभेड़ पर उच्च अधिकारियों की सतत निगरानी है।









