राज्योत्सव का दूसरा दिन : बटकी म बासी, चुटकी म नून, सुमधुर लोकगीतों पर झूमे दर्शक

Chhattisgarh Rajyotsav, singer Neeti Mohan, artist Aru Sahu, folk songs
X
गायिका नीति मोहन और आरु साहू
राज्योत्सव के दूसरे दिन लोक कलाकार आरू साहू और राजेश अवस्थी ने शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बालीवुड की पार्श्व गायिका नीति मोहन के गायन का जमकर लुत्फ लिया दर्शकों ने।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। लोक गायिका आरु साहू और राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुंबई से आईं सुश्री नीति मोहन ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया।

Raut dance

गौरा-गौरी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत

शाम को राज्योत्सव का रंग गौरा-गौरी गीत से आरंभ हुआ। इसके बाद तो छत्तीसगढ़ के लोकगीतों की सुंदर श्रृंखला सज गई। लोकरंग राज्योत्सव परिसर पर पूरी तरह से छलक गये। गौरा-गौरी गीत के बाद राउत नाचा की रंगारंग प्रस्तुति हुई और राऊत नाचा के जोश से पूरा उत्सव स्थल सराबोर हो गया। इसके बाद फाग गीतों के रंग छलके। जब मुख मुरली बजाय का प्रदर्शन हुआ तो पूरा राज्योत्सव स्थल श्याम रंग से रंग गया। इसके बाद द्रूतगामी पंथी नृत्य का आयोजन हुआ।

Singer Aaru Sahu

आरु साहू और राजेश अवस्थी के ददरिया पर झूमे लोग

आरू साहू और राजेश अवस्थी जैसे ही मंच पर आये, दूर तक तालियां गूंजती रही। जब इन कलाकारों ने ददरिया की प्रस्तुति दी तो लोक रंग का जादू पूरे उत्सव में चढ़ गया। लोकप्रिय गीत बटकी म बासी चुटकी म नून गावत हंव ददरिया कान देके सुन की प्रस्तुति ने पूरे माहौल में तरंग घोल दी।

Singer Niti Mohan

नीति मोहन ने बालीवुड गानों से समा बांधा

इसके बाद वालीवुड पार्श्व गायिका सुश्री नीति मोहन प्रस्तुति देने आई। उन्होंने जय जोहार के अभिवादन के साथ सुमधुर गीतों की लड़ी प्रस्तुत की। चली रे जुनून का लिये कतरा, जिया रे जिया रे जैसे गीतों का प्रदर्शन कर उन्होंने पूरे माहौल में संगीत के रस घोल दिये। राज्योत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों के साथ भारतीय सिनेमा के अद्भुत गीत-संगीत के जो सुर सुनने लोगों को मिले, उसने राज्य स्थापना दिवस की खुशियों में चार चांद लगा दिये।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story